Skip to main content

differences between renewable and non-renewable energy resources - science 2026

ऊर्जा के स्रोत - नवीकरणीय व अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत

ऊर्जा के स्रोत (Sources of Energy):-

ऊर्जा के स्रोत - नवीकरणीय व अनवीकरणीय ऊर्जा
ऊर्जा के स्रोत - नवीकरणीय व अनवीकरणीय

वह साधन जिससे हमें कार्य करने योग्य ऊर्जा प्राप्त होती है, ऊर्जा का स्रोत कहलाता है। एक अच्छे ऊर्जा स्रोत में निम्न गुण होने चाहिए - (1) प्रति एकांक आयतन/द्रव्यमान अधिक कार्य करने की क्षमता (2) आसानी से सुलभ (3) भण्डारण व परिवहन में आसान (4) सस्ता।


    ऊर्जा के स्रोतों को मुख्यतः दो भागों में बाँटा जाता है -

    1. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (Renewable Sources)

    2. अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (Non-Renewable Sources)


    1. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (Renewable Sources):-

    वे ऊर्जा स्रोत जो प्रकृति में निरंतर व असीमित मात्रा में उपलब्ध रहते है तथा उपयोग करने पर समाप्त नहीं होते (पुनः प्राप्त हो जाते है), नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते है। उदाहरण - सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, बायोमास, भूतापीय ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा।


    2. अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत (Non-Renewable Sources):-

    वे ऊर्जा स्रोत जो प्रकृति में सीमित मात्रा में उपलब्ध है तथा एक बार उपयोग करने के बाद पुनः प्राप्त नहीं किए जा सकते (या इन्हें बनने में लाखों वर्ष लगते है), अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते है। उदाहरण - कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा (यूरेनियम)।


    नोटः- कोयला, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस को जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) भी कहते है, क्योंकि ये लाखों वर्ष पूर्व दबे हुए वनस्पति व जीवों के अवशेषों से बने है।


    सौर ऊर्जा (Solar Energy):-

    सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते है, जो ऊर्जा का सबसे बड़ा व मौलिक (fundamental) स्रोत है।

    सौर कुकर (Solar Cooker) - इसमें समतल दर्पण व काँच की सहायता से सूर्य के प्रकाश को केन्द्रित कर भोजन पकाया जाता है। बॉक्स प्रकार के सौर कुकर में ताप लगभग 100°C-140°C तक पहुँच सकता है।

    सौर सेल (Solar Cell) - यह सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है। इसमें मुख्यतः सिलिकॉन व गैलियम जैसे अर्द्धचालक (semiconductor) पदार्थों का प्रयोग होता है। सौर सेलों की श्रेणी को सोलर पैनल कहते है, जिसका उपयोग कृत्रिम उपग्रहों, ट्रैफिक सिग्नल, कैलकुलेटर, घरों की छतों पर बिजली उत्पादन में किया जाता है।


    पवन ऊर्जा (Wind Energy):-

    चलती हुई वायु (हवा) की गतिज ऊर्जा को पवन ऊर्जा कहते है। पवन चक्कियों (Windmills) की सहायता से पवन ऊर्जा को यांत्रिक व विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित किया जाता है। भारत में तमिलनाडु के कन्याकुमारी (मुप्पनडाल) में एशिया का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा फार्म स्थित है।


    जल ऊर्जा (Hydro Energy):-

    बहते हुए या ऊँचाई से गिरते हुए जल की ऊर्जा से टरबाइन घुमाकर विद्युत उत्पन्न की जाती है, इसे जल-विद्युत (Hydroelectricity) कहते है। इसके लिए बड़े बाँधों (dams) का निर्माण किया जाता है, जैसे भाखड़ा नांगल बाँध।


    जैव मात्रा/बायोमास ऊर्जा (Biomass Energy):-

    वनस्पति व पशुओं के अपशिष्ट (जैसे गोबर, कृषि अवशेष, लकड़ी) से प्राप्त ऊर्जा को बायोमास ऊर्जा कहते है। बायोगैस संयंत्र (Biogas Plant) में गोबर व कार्बनिक अपशिष्टों के अवायवीय अपघटन (anaerobic decomposition) से बायोगैस (मुख्यतः मीथेन) प्राप्त होती है, जिसका उपयोग खाना पकाने व बिजली उत्पादन में होता है। इसे गोबर गैस (Gobar Gas) भी कहते है।


    भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy):-

    पृथ्वी के अंदर की गर्म चट्टानों से प्राप्त ऊर्जा को भूतापीय ऊर्जा कहते है। जहाँ भूमिगत जल इन गर्म चट्टानों के सम्पर्क में आकर भाप बनाता है, वहाँ वह भूतल पर छिद्रों (जिन्हें गर्म चश्मे/Hot Springs कहते है) से बाहर निकलता है। इस भाप का उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है। भारत में हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र स्थित है।


    ज्वारीय ऊर्जा (Tidal Energy):-

    समुद्र में ज्वार-भाटा (उतार-चढ़ाव) के कारण उत्पन्न ऊर्जा को ज्वारीय ऊर्जा कहते है। इसके लिए समुद्र तट पर बाँध बनाकर टरबाइन घुमाई जाती है।


    परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy):-

    भारी नाभिक (जैसे यूरेनियम-235) के नाभिकीय विखण्डन (Nuclear Fission) से प्राप्त ऊर्जा को परमाणु ऊर्जा कहते है। भारत में राजस्थान के रावतभाटा (कोटा) में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है, जो देश के सबसे पुराने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक है।


    नवीकरणीय व अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में अंतर -


    विशेषता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत
    उपलब्धता असीमित व निरंतर उपलब्ध सीमित मात्रा में उपलब्ध
    पुनःप्राप्ति तेज़ी से पुनः प्राप्त हो जाते है बनने में लाखों वर्ष लगते है
    प्रदूषण सामान्यतः कम या शून्य प्रदूषण अधिक प्रदूषण (जीवाश्म ईंधन जलने पर)
    उदाहरण सौर, पवन, जल, बायोमास ऊर्जा कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस


    HINT- परमाणु ऊर्जा को भी अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत में गिना जाता है (क्योंकि यूरेनियम सीमित मात्रा में उपलब्ध है), जबकि यह जीवाश्म ईंधन नहीं है — यह exam में अक्सर भ्रमित करने वाला बिंदु है।


    राजस्थान में ऊर्जा स्रोत से संबंधित महत्वपूर्ण स्थान -

    1. रावतभाटा (कोटा) - परमाणु ऊर्जा संयंत्र

    2. जैसलमेर - सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा के प्रमुख केंद्र (भरपूर धूप व खुले मैदान के कारण)

    3. भड़ला सोलर पार्क (जोधपुर) - विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्कों में से एक


    संख्यात्मक/तथ्यात्मक उदाहरण -

    प्रश्नः निम्न में से कौनसा ऊर्जा स्रोत नवीकरणीय नहीं है? (a) सौर ऊर्जा (b) पवन ऊर्जा (c) परमाणु ऊर्जा (d) जल ऊर्जा

    Ans - (c) परमाणु ऊर्जा

    Hint. परमाणु ऊर्जा के लिए प्रयुक्त यूरेनियम एक सीमित (finite) खनिज संसाधन है, इसलिए यह अनवीकरणीय स्रोत है।


    रोचक तथ्य -

    1. भारत सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है, तथा भारत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance - ISA) का मुख्यालय (गुरुग्राम, हरियाणा) भी है।

    2. CNG (Compressed Natural Gas) व LPG (Liquefied Petroleum Gas) भी जीवाश्म ईंधन से प्राप्त ऊर्जा स्रोत है, जो सार्वजनिक परिवहन व घरेलू उपयोग में प्रयुक्त होते है।

    3. हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन (Fuel of the Future) कहा जाता है, क्योंकि इसके जलने से केवल जल (पानी) उत्पन्न होता है, कोई प्रदूषण नहीं।


    विद्युत श्रृंखला से जुड़ाव -

    बिजली उत्पादन के लिए ही हम इन ऊर्जा स्रोतों (कोयला, जल, सौर, परमाणु) का उपयोग करते है, जिसे बाद में जनरेटर की सहायता से विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है। जनरेटर व विद्युत चुम्बकीय प्रेरण को समझने के लिए हमारी विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव वाली पोस्ट ज़रूर पढ़ें।


    Q ➤ नवीकरणीय व अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत में क्या अंतर है?


    Q ➤ सौर सेल किस पदार्थ से बनाए जाते है?


    Q ➤ राजस्थान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?


    Q ➤ बायोगैस मुख्यतः किस गैस से बनी होती है?


    Q ➤ एशिया का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा फार्म कहाँ स्थित है?

    Comments

    Popular posts from this blog

    लक्ष्मी के 15+ पर्यायवाची नाम (Lakshmi Synonyms) - अर्थ, महत्व और पूजा विधि | हिन्दू देवी

    कर्ण - कर्ण के पर्यायवाची शब्द

    रूपनाथ जी (झरड़ा)- राजस्थान के लोक देवता

    Dholpur - धौलपुर में क्रांति 1857

    राजस्थान व सभी जिलों की आकृति किस के समान है - 2021

    Rajasthan latest 41 district with map 2025

    राजस्थान में खारे पानी की झीलें वह उनकी ट्रिक

    महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध एवं उनसे सम्बंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी व पुलिस की भूमिका/Rajasthan police notes

    Rajasthan Police Constable Exam Cut-off Marks 2021 and 2019: District-Wise