शब्द युग्म (yugma shabd) क्या है - rhyming word

शब्द युग्म (yugma shabd) क्या है, rhyming word, शब्द युग्म, शब्द युग्म के उदाहरण, शब्द युग्म pdf download, yugm shabd, shabd yugm,shabd yugm in hindi,
Studyquake

शब्द-युग्म 

समान-सा उच्चारण किंतु भिन्न अर्थ वाले शब्द।

शब्द युग्म (yugma shabd) क्या है - rhyming word


प्रत्येक भाषा में कुछ ऐसे शब्द भी होते हैं जो उच्चारण एवं लेखन में काफी समानता के लिए हुए होते हैं किंतु थोड़ी सी भिन्नता से भी उनके अर्थ नितांत अलग-अलग होते हैं इस प्रकार के शब्दों के उच्चारण एवं लेखन की समानता असमानता और अर्थ विनता के प्रति विशेष जागरूकता नहीं दिखाई जाए तो अर्थ का अनर्थ हो सकता है इसलिए भाषा की शुद्धता की दृष्टि से इस प्रकार के शब्दों की विशेष जानकारी आवश्यक है शब्द का अर्थ मूलतः उसके प्रयोग में निहित रहता है अतः परीक्षा में भी शब्द के अर्थ को वाक्य में प्रयोग करके स्पष्ट करना चाहिए।

युग्म शब्द को अंग्रेजी में ‘
Rhyming Word’ कहते हैं।

उदाहरण : यदि आप अपने दोस्त से बात कर रहे हैं और बातों बातों में आप उस से बोलते हैं कि “पक्षी नीर में रहते हैं” तो आपका दोस्त आपको मूर्ख समझेगा क्योंकि ‘नीर’ का अर्थ पानी होता हैं और कोई भी पक्षी पानी में नहीं रहता।

आपको अपने दोस्त से यह बोलना चाहिए कि पक्षी नीड़ में रहते हैं ‘नीड़’ का अर्थ घोंसला होता हैं।

यदि आप शब्द का अर्थ गलत बोलेंगे या गलत लिखेगे तो पूरे शब्द का अर्थ ही बदल जाएंगे आपको ऐसे शब्दों का उच्चारण ध्यान पूवर्क करना होता हैं इसलिए आपको युग्म शब्दों के बारे में पता होना बहुत जरूरी हैं नीचे हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षरों में युग्म शब्द और उनके अर्थ दिए हैं जो ध्यान से जरूर पढ़िए और समझिए ।


Part -1



                 शब्द         
                अर्थ
    
                     अंत                         समाप्त
अंत्य  नीचे का, अंत का
अकुल  कूल रहित
 आकुल  व्याकुल
अर्घ मूल्य, पूजा का जल
अघ्रय  पूजनीय
अकर  न करने योग्य
आकर  खजाना, ख़ान
अग सूर्य,पहाड़, अगम्य
अघ पाप
अज्ञ  मूर्ख
अगम  जाना संभव नहीं
आगम आगमन,पुराणा
अकृति  बुरा कार्य
आकृति  बनावट
अमल   स्वच्छ
 अम्ल  खटास
अकथ जिसके बारे में कहा न जा सके
अथक  जो थके नहीं
अयश बदनामी
अयस लोहा
अवश विवश
अवश्य जरूर 
अचिर शीघ्र 
अजिर आँगन
अजर  देवता, जो बूढो न हो
अंब माता
अंबु जल
अगला आगे का
अर्गला रोकने की कील
अब्ज कमल 
अब्द वर्ष
अमूल बिना जड़ वाला
अमूल्य  अनमोल
अंगना स्त्री 
अँगना आँगन
अरक सिवार/सत
अर्क सूर्य 
अगद नीरोग
अंगद बालि का पुत्र
अतर इत्र
अंतर फर्क, भेद
अनंतर बाद में
अतप ठंडा
आतप धूप
अचला पृथ्वी
अचल पर्वत, स्थिर 
अज  दशरथ के पिता, अजन्मा
अजा  बकरी
अगत  न गया हुआ
आगत  आया हुआ
अजन्म  जो जन्म न ले
आजन्म   जन्म से
अजय  न जीतने योग्य
अजया  भाँग, बकरी
अगर   धूपबत्ती
आगार  स्थान
आगर  आकर, ढेर
अक्ष धुरी
अक्षि आँख 
अक्षी आँखवाली
अनावर्त न दोहराया हुआ
अनावृत न ढका हुआ
अनाचार   अयोग्य आचरण
अत्याचार  अतिपूर्ण बुरा आचरण
अंजन काजल
अजन  जन रहित, सुनसान
अवनि  पृथ्वी
अवन  रक्षा, प्रसन्नता
अपमान  निरादर
उपमान  जिससे तुलना हो
अनुसार  अनुकूल 
अनुस्वार  अनुस्वार चिह्न 
अपकार बुराई 
उपकार भलाई
अद् य आज
आद् य पहला
अवमर्ष आलोचना, प्रत्यालोचना
अवमर्श स्पर्श, संपर्क
अपलक टकटकी लगाकर
अपलोक अपवाद, बदनामी
अभिज्ञ जानकार
अनभिज्ञ  अनजान 
विज्ञ जानकार 
अविज्ञ मूर्ख
अभय निडर, बगैर भय के
अभया देवी, हरड़
उभय दोनों
अनुभव तजुर्बा
अभिनव नया
अभिनय नाटक आदि में भुमिका अदा करना
असि तलवार 
अस्सी एक संख्या (80)
अव्यय अधिकारी शब्द
अवयव अंग
अभिहित कहा हुआ
अविहित अनुचित, न किया हुआ
अमित बहुत
अमीत शत्रु




अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो कमेंट में इसके नेक्स्ट पार्ट के लिए आप मुझे कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं कि आपको शब्द युग्म टॉपिक के नेक्स्ट सभी पार्ट चाहिए तो इसके लिए आपको कमेंट✍ और पोस्ट को शेयर🙏 जरूर करें।


2 comments

  1. Anonymous
    Yes next part-2
  2. Unknown
    Unknown
    Content bhut shi h.... Sir previous year ke paryayvachi, muhavre, lokokti bhi available krwao plzzz


Content kesa laga jarur comment kre