Skip to main content

Bharat ka sanvidhaan // indian constitution// bhartiya rajwyavastha

Also Read

     भारतीय संविधान का निर्माण कि प्रकिया


👉संविधान संविधान Constitution शब्द की उत्पत्ति लैटिन/रोमन शब्द Constiture से हुई है, जिसका सामान्य अर्थ 'बनावट' है अर्थात् "जनता (संविधान सभा ) द्वारा निर्मित नियम एवं कानूनों का वह संकलन (पुस्तक) जिससे देश व राज्य की शासन व्यवस्था चलाई जाती है, संविधान कहलाती है।"

👉"संविधान एक कानूनी प्रलेख है जिसमें किसी देश की समस्त शासन व्यवस्था का उल्लेख किया जाता है।"

👉किसी भी देश के संविधान को उस देश की ' आधारभूत विधि"भी कहा जाता है, जो जनता के विश्वास व उनकी आकांक्षाओं को प्रतिबिम्बित करता है।

👉ध्यात्वय रहे-विश्व में संविधान की उत्पत्ति का महत्त्वपूर्ण स्रोत 'बेबीलोनिया हम्मूराबी संहिता' को माना जाता है तो विश्व में आधुनिक संविधान का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत 'अमेरिका के संविधान्' (4 मार्च, 1789) को माना गया है जो विश्व का पहला लिखित संविधान है।

                       ও ये भी जाने6
👉संविधान निर्माताओं ने कई देशों के संविधान का अध्ययन करने के पश्चात् हमारे संविधान का निर्माण किया इसलिए भारतीय संविधान को 'उधार का थैला / Bag of Borrowings' कहा जाता है।

👉भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तारित संविधान है जिसमें वर्तमान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग तथा 12 अनुसूचियाँ हैं।

👉आइवर जैनिंग ने भारतीय संविधान को 'वकीलों का स्वर्ग' कहा है क्योंकि यह भ्रम एवं विवाद को जन्म देता है।
👉भारतीय संविधान का मूल स्त्रोत 'भारत शासन अघिनियम 1935' है, जिससे 75% या 3/4% भाग लिया गया है।

         भारत का संवैधानिक विकास क्रम

👉1591 में रॉल्फपिच' नामक एक अंग्रेज यात्री अकबर के समय व ब्रह्माण्ड की यात्रा कर वापस स्वदेश (इंग्लैण्ड) लौटा।
👉रॉल्फपिच ने भारत की आर्थिक सम्पन्नता देखी तथा इसकी जानकारी इंग्लैण्ड वासियों को देते हुए कहा कि, 'अकबर समकालीन विश्व में सबसे धनी व्यक्ति है।' यह सुनकर सर्वाधिक उत्सुकता व्यापारियों में हुई।

👉इसके परिणाम स्वरूप 31 दिसम्बर, 1600 ई० को 100 व्यापारियों ने मिलकर ब्रिटेन में ईस्ट इण्डया कम्पनी (EIC) की स्थापना की। इसी दिन इंग्लैण्ड की महारानी 'एलिजाबेथ प्रथम' ने हस्ताक्षर युक्त लाइसेंस (चार्टर) व्यापारियों को दिया, जिसके अनुसार इस कम्पनी को भारत, अफ्रीका व दक्षिण-पूर्वी एशिया देशों में 15 वर्षों के लिए व्यापार करने का अधिकार दिया
गया।

👉EIC की ओर से व्यापारिक स्वीकृति के लिए भारत में आने वाला प्रथम अंग्रेजी राष्ट्रदूत 'विलियम हॉकिन्स (1608 ई०) ' था, इस समय भारत के सम्राट 'जहाँगीर' थे।

👉जहाँगीर विलियम हॉकिन्स को 400 बीघा जमीन देते हुए इस कम्पनी को 'सूरत' में एक फैक्ट्री लगाने की अनुमति दी गई, लेकिन फैक्ट्री स्थापित नहीं हो सकी क्योंकि पुर्तगालियों ने इसका विरोध किया।

👉ध्यातव्य रहे-1612 में कैप्टीन Best (बेस्ट) के नेतृत्व में इंग्लैण्ड से नौ सेना' भेजी गई। सूरत के पास अंग्रेजों व पुर्तगालियों के मध्य 'समुद्री युद्ध' हुआ, इसमें अंग्रेजों की विजय हुई।

👉समुद्री युद्ध की विजय के बाद 1612 में अंग्रेजों ने अपनी पढली फैक्ट्री (व्यापारिक बस्ती) सूरत में स्थापित की।

👉1615 में इंग्लैण्ड के 'राजा होम्स' का राजदूत 'सर टॉमस रो' भारत आया और 10 जनवरी, 1616 को अजमेर (राजस्थान) में अकबर (मैग्जीन) के किले में इनकी मुलाकात जहाँगीर से हुई।

👉'संर टॉमस रो' जहाँगीर के दरबार में तीन वर्ष तक रहा और इसने जहाँगीर को इस बात के लिए राजी कर लिया की अंग्रेजों को ओर रियायत (सुविधा) दी जाये। (Imp:पूर्णतः व्यापार की अनुमति प्राप्त करने वाला प्रथम अंग्रेज 'सर टॉमस रो" था) इसके बाद कम्पनी ने आगरा, अहमदाबाद, बड़ौच' आदि स्थानों पर फैक्ट्री
स्थापित की।

👉अंग्रेजों ने दक्षिण भारत के पूर्वी तट पर 1639 ई. में जमीन और आधुनिक मद्रास "की नींव डाली तथा यहाँ एक दुर्ग जिसे 'फोर्ट सेंट जॉर्ज' कहा गया।

👉ध्यातव्य रहे-दक्षिणी भारत में अंग्रेजों ने अपनी फैक्ट्री "मुसलीपट्टनम' में स्थापित की, जिसे बाद में मदास में स्थापित कर दिया गया।

👉1700 ई. में अंग्रेजों ने बंगाल में फोर्ट विलियम' और 'कलकत्ता नगर' की स्थापना की।

👉1707 ई. में 'औरंगजेब' की मृत्यु हुई जैसे ही औरगजेब की मृत्यु हुई दिल्ली का सिंहासन डगमगा गया तथा जो कम्पनी यहाँ व्यापार करने आई थी अब उसने सिंहासन हड़पना प्रारम्भ कर दिया। सबसे पहले दक्षिण भारत के बम्बई व मद्रास प्रान्त को हड़पा।

👉अंग्रेजों ने बंगाल में अपने साम्राज्य की नींव 'प्लासी के युद्ध' से डाली और 'रॉबर्ट क्लाइव को बंगाल का प्रथम गवर्नर बनाया गया।

👉ध्यातव्य रहे-23 जून, 1757 ई. में अंग्रेज गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव व बंगाल के नवाब सिरोजुद्दौला के मध्य प्लासी का युद्ध हुआ।

👉मुगल सम्राट फरूखशियर ने सर्वप्रथम 1717 ई. में अंग्रेजों को बंगाल में नि:शुल्क व्यापार करने का अधिकार प्रदान किया, जिसके लिए एक 'दस्तक' (पास) जारी किया गया।

       बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर, 1764

👉बंगाल के नवाब मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला व मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना व मेजर मुनरो के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना के मध्य युद्ध हुआ। जिसमें अंग्रेज सेना विजयी हुई।
इस समय बंगाल का गवर्नर 'वेन्सीटार्ट' था।

1773 का रेग्यूलेटिंग एक्ट [ व्यवस्थापन कानून ]

👉ब्रिटिश सरकार ने कम्पनी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन को दूर करने के लिए 1773 ई. को रेग्यूलेटिंग एक्ट [ भारतीय संविधान के विकास की प्रक्रिया का प्रथम चरण ] पारित किया। रेग्युलेटिंग
एक्ट ने एक ईमानदार शासन का आधारभूत सिद्धान्त निश्चित किया। जिस एक्ट के प्रवर्तक तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री लॉर्ड नार्थ थे।

👉ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से लागू किया गया 1773 का रेग्युलेटिंग एक्ट' ब्रिटिश संसद से पारित पहला अधिनियम था तथा यह पहला अवसर था, जब ब्रिटिश संसद ने कंपनी के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप किया। इस एक्ट के द्वारा 'ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी' को राजनीतिक शक्ति के रूप में मान्यता मिली।

👉रेग्यूलेटिंग एक्ट के तहत् बंगाल के गवर्नर को बंगाल, मद्रास व बम्बई का 'गवर्नर जनरल' बना दिया ( वारेन हेस्टिंग्स भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था) तथा 1774 ई. में सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की स्थापना 'कलकत्ता' (तत्कालीन नाम 'फोर्ट विलियम ) की गई जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश के साथ तीन अन्य
न्यायाघीश होते थे। सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश 'सर एलिजा एम्पी' को नियुक्त किया गया।

👉रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 ई. के द्वारा भारत में पहली बार कम्पनी के शासन के लिए एक लिखित संविधान प्रस्तुत किया गया तथा कम्पनी के कार्यों में ब्रिटिश संसद का हस्तक्षेप व नियंत्रण प्रारम्भ हुआ।

महत्वपूर्ण  तथ्य :-वो गवर्नर जो भारत आया, तब गवर्नर था तथा गया तब'गवर्नर जनरल बन कर गया ।(वारेन हेस्टिंग्स l


Comments

Post a Comment

Content kesa laga jarur comment kre

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Popular posts from this blog

रूपनाथ जी (झरड़ा)- राजस्थान के लोक देवता

राजस्थान व सभी जिलों की आकृति किस के समान है - 2021

लक्ष्मी के 15+ पर्यायवाची नाम (Lakshmi Synonyms) - अर्थ, महत्व और पूजा विधि | हिन्दू देवी

कर्ण - कर्ण के पर्यायवाची शब्द

Dholpur - धौलपुर में क्रांति 1857

राजस्थान में खारे पानी की झीलें वह उनकी ट्रिक

महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध एवं उनसे सम्बंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी व पुलिस की भूमिका/Rajasthan police notes

Rajasthan latest 41 district with map 2025

हड़बूजी(hadbu ji)- rajasthan ke pramukh lok devta