हड़बूजी(hadbu ji) राजस्थान के प्रमुख लोक देवता
1. हड़बूजी भूंडोल (नागौर) के राजा मेहाजी सांखला के पुत्र थे व मारवाड़ के राव जोधा के समकालीन थे।
2. लोकदेवता रामदेव जी हड़बू जी के मौसेरे भाई थे, जिनकी प्रेरणा से हड़बू जी ने योगी बालीनाथ से दीक्षा ली तथा बाबा रामदेव जी के समाज सुधार के लक्ष्य के लिए उन्होंने आजीवन पूर्ण निष्ठा से कार्य किया।
3. बेंगटी ( फलौदी ) में हड़बू जी का मुख्य पूजा स्थल है एवं इनके पुजारी साँखला राजपूत होतें हैं ।
4. श्रृद्धालुओं द्वारा मनायी गई मनौती या कार्य सिद्ध होने पर गाँव बेंगटी में स्थापित मंदिर में ' हड़बू जी की गाड़ी ' की पूजा की जाती है । इस गाड़ी में हड़बूजी पंगु गायों के लिए घास भर कर दूर-दूर से लाते थे ।
