प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण 2026 (Dispersion, Rainbow, Scattering)
डिस्पर्शन ऑफ़ लाइट क्या होता है?
प्रकाश के विक्षेपण का क्या अर्थ है?
प्रकाश का परावर्तन की परिभाषा क्या है?
प्रकाश के प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं?
Studyquake
प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण 2026 (Dispersion, Rainbow, Scattering)
प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण एवं वायुमंडलीय अपवर्तन - इंद्रधनुष, आकाश का नीला रंग प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण (Dispersion of Light):- श्वेत प्रकाश (सूर्य के प्रकाश) के अपने घटक सात रंगों में विभाजित होने की घटना को वर्ण-विक्षेपण कहते है। सबसे पहले सर आइजक न्यूटन ने काँच के प्रिज्म की सहायता से यह सिद्ध किया कि श्वेत प्रकाश वास्तव में सात रंगों का मिश्रण है। On this Page: सात रंगों का क्रम (VIBGYOR) - बैंगनी, जामुनी (नील), नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल वर्ण-विक्षेपण का कारण - श्वेत प्रकाश के विभिन्न रंगों (तरंगदैर्ध्य) की काँच में चाल भिन्न-भिन्न होती है, जिसके कारण उनके अपवर्तनांक भी भिन्न होते है। परिणामस्वरूप प्रत्येक रंग अलग-अलग कोण पर मुड़ता है। बैंगनी रंग सबसे अधिक विचलित (deviate) होता है, क्योंकि इसकी तरंगदैर्ध्य सबसे कम व अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है। लाल रंग सबसे कम विचलित होता है, क्योंकि इसकी तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक व अपवर्तनांक सबसे कम होता है। नोटः- प्रिज्म में अपवर्तन के कारण रंगों का विक्षेपण होता है, परन्तु सभी रंगों की निर्वात (vacuum) में चाल समान (3×10⁸ मी/से) होती है। इंद्रधनुष (Rainb…