महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes,महिला एवं बाल अपराध के प्रश्न,woman related crime,महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध,महिलाओं से संबंधित law
Studyquake
महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes
महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes Lesson-4 यदि आप ने lesson-1,2 or 3 नहीं पढ़ा है तो पहले उन्हें पढ़ ले जिनके link last में दिये गये हैं। 📚पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम 1994:-
भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगनुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से जन्म पूर्व लिंग निर्धारण के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया, जिसके फलस्वरूप दिनांक 01/01/1996 को प्रसव पूर्व निदान तकनीक (विनियमन और दुरूपयोग निवारण) अधिनियम, 1994 लागू कर ऐसी जाँचों को कानूनी अपराध ठहराया है। इस अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत आनुवंशिक सलाह केन्द्रों; आनुवंशिक प्रयोगशालाओं, आनुवंशिक क्लिनिकों, अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिकों और इमेजिंग सेन्टरों में जहां गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक से संचालन की व्यवस्था है वहां जन्म पूर्व निदान तकनीकों का उपयोग केवल निम्नलिखित विकारों की पहचान के लिए ही किया जा सकता है:- ↪गुणसूत्र सम्बन्धी विकृति | ↪आनुवंशिक उपापचय रोग | ↪रक्त वर्णिका संबंधी रोग | ↪लिंग संबंधी आनुवंशिक रोग । ↪जन्मजात वि…