महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes,महिला एवं बाल अपराध के प्रश्न,woman related crime,महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध,महिलाओं से संबंधित law
Studyquake
महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes
महिला एवं बाल अपराध राजस्थान पुलिस PDF and notes Lesson-2 📕दंड प्रक्रिया संहिता (सी.आर.पी.सी) 1973 :- दंड प्रक्रिया संहिता 1973 भारत में आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कानून है। 1973 में पारित होकर यह कानून 1974 में लागू हुआ। दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत, हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, जिन्हें पुलिस अपराध की जांच करने में अपनाती है। एक प्रक्रिया पीड़ित के सम्बन्ध में और दूसरी आरोपी के सम्बन्ध में। दंड प्रक्रिया संहिता / सी.आर.पी.सी में इन दोनों प्रक्रियाओं का ब्यौरा दिया जाता है।
📕इस कानून की धारा 376-
बलात्कार, धारा 376 ए- स्त्री के साथ, उसकी सहमति या सहमति के बिना, डरा धमकाकर, या उसके प्रियजनों की मृत्यु का भय दिखाकर उसके साथ किया गया बलात्कार, जिसके कारण उस स्त्री को कोई गंभीर क्षति पहुचती है, या उसकी मृत्यु हो जाती है, धारा 376 बी-, पति द्वारा पत्नी से अलग होने की स्थिति में पति द्वारा पत्नी की सहमति के बिना उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाना, बलात्कार माना जायेगा, धारा 376 ए बी- 2 वर्ष से कम उम्र की स्त्री के साथ बलात्कार, धारा 376 सी- किसी अधिकारी, लोक सेवक, जेल, रिमांड ह…