पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी - अर्थ, घटक, खाद्य जाल व श्रृंखला, पिरामिड
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी - अर्थ, घटक, खाद्य जाल व श्रृंखला, पिरामिड,पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी का भौतिक घटक क्या है,पर्यावरण और पारिस्थितिकी में अंतर
Gayanwati
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी - अर्थ, घटक, खाद्य जाल व श्रृंखला, पिरामिड
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी पर्यावरण - पर्यावरण शब्द 'परि' तथा 'आवरण' से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है चारों ओर आवृत्त अर्थात् जीवधारियों व वनस्पतियों के चारों ओर जो आवरण है उसे पर्यावरण कहते हैं। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार "पर्यावरण किसी जीव के चारों ओर घिरे भौतिक एवं जैविक दशाएं तथा उनके साथ अंतः क्रिया को सम्मिलित करता है।" पारिस्थितिकी (Ecology) के अंतर्गत समस्त जीवों तथा भौतिक पर्यावरण के मध्य अंतर संबंधों का अध्ययन किया जाता है। पारिस्थितिकी Ecology शब्द का सबसे पहले प्रयोग 'Oekologie' के रूप में प्राणी विज्ञान शास्त्री अर्नेस्ट हेकल द्वारा 1869 में किया गया था । पारिस्थितिकी (Ecology) शब्द दो ग्रीक शब्दों- 'Oikas'- घर तथा 'Logos' अर्थात अध्ययन से मिलकर बना है 'पारिस्थितिकी' के जनक अर्नेस्ट हैकल के अनुसार 'वातावरण और जीव समुदाय के पारस्परिक संबंधों के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहा जाता है।' पारिस्थितिकी विज्ञान की दो प्रमुख शाखाएं हैं- 1. स्वपारिस्थितिकी(Autecology) 2. सामुदायिक पारिस्थितिकी(Synecology) 1. स्वपारि…