अध्यापक लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम विवरण (सिलेबस) जारी कर दिया गया है
अध्यापक लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम विवरण (सिलेबस) जारी कर दिया गया है।
अध्यापक, लेवल-प्रथम व लेवल-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा योजना (Scheme) एवं पाठ्य विवरण (Syllabus) 1. परीक्षा 300 अंकों की होगी। 2. परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा। 3. प्रश्न पत्र की समयावधि 02 घण्टे 30 मिनिट होगी। 4. प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। समस्त प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे। 5. उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंको का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण : गलत उत्तर से अशुद्ध उत्तर या एक से अधिक उत्तर अभिप्रेत है। प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार : परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पाठ्य विवरण और विस्तार ऐसा होगा जो प्राधिकृत अभिकरण द्वारा समय-समय पर विहित किया जाएगा और अभ्यर्थियों को समय के भीतर, ऐसी रीति से, जो आयोग उचित समझे, सूचित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में सम्मिलित विषय एवं अंक भार निम्नानुसार होंगे : 1. अध्यापक, लेवल-प्रथम (कक्षा-01 से 05 तक के लिए) i. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान - 90 अंक ii. राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्…