नीमच,नीमच छावनी,कर्नल, neemuch, neemuch khabar, neemuch patrika,
neemuch railway station
,नीमच में विद्रोह
कर्नल एबॉट
नीमच छावनी 1857
neemuch chawni
Studyquake
neemuch - नीमच छावनी 1857
नीमच में विद्रोह - 3 जून, 1857 ई. नीमच वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य में है। जब नसीराबाद के विद्रोह की सूचना नीमच में स्थित सैनिक अधिकारी एरिनपुरा कर्नल एबॉट के पास पहुंची तो उसने 2 जून 1857 ई. को अपने सभी सैनिको को वफादारी की शपथ दिलाई इसी समय मोहम्मद अली बैग नामक सैनिक ने अवध का उदाहरण देते हुए कहा, "जब अंग्रेज अपनी शपथ भंग कर सकते हैं, तो ये उनसे यह अपेक्षा क्यों करते हैं कि भारतीय अपनी शपथ का पालन करेंगे? इसके बाद 3 जून, 1857 ई. को रात्रि 11 बजे नीमच के सैनिकों ने भी शस्त्र उठा लिये। इनका नेतृत्व हीरासिंह व अलिबेग कर रहे थे इसी समय खबर आयी कि मेवाड़ पॉलिटिकल एजेंट कसान शावर्स बेदला के राब बख्तसिंह के नेतृत्व में सेना लेकर नीमच आ रहा है। इस पर क्रांतिकारी सिपाहियों ने लूट का माल लेकर बैण्ड बजाते हुए छावनी से कूच किया। इन सिपाहियों ने देवली पहुँच कर वहाँ भी छावनी को लूटा। यहाँ से क्रांतिकारी सिपाही टोंक तथा कोटा होते हुए दिल्ली पहुँचे और दिल्ली के क्रांतिकारियों से मिलकर अंग्रेज सेना पर आक्रमण किया। कैप्टन शावर्स जान बचाकर मेवाड़ महाराणा स्वरूप सिंह को शरण में गया जहां इसका स्व…