1857 revolt - राजस्थान की स्थिति

1857 revolt 1857 revolt in kannada 1857 revolt pdf 1857 revolt, upsc 1857 revolution ,1857 sepoy mutiny , 1857 uprising , about 1857 revolt, 1857 war
Studyquake
1857 revolt - राजस्थान की स्थिति
राजस्थान में 1857 के संग्राम के कारण On this Page: राजस्थान में अंग्रेज विरोधी वातावरण के पीछे अंग्रेजों की नीतियाँ ही जिम्मेदार थी। राजस्थान के राज्यों एवं ईस्ट इंडिया कम्पनी के मध्य हुई 1817-18 ई. की संधि में स्पष्ट उल्लेख था  कम्पनी सरकार राजपूत राज्यों के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। संधियों से उन्हें मराठा आक्रमणों एवं सामन्तों के उपद्रवों से तो मुक्ति मिल गई, मगर सुव्यवस्था स्थापित करने एवं राजस्व बढ़ाने के नाम पर पॉलिटिक एजेन्टों ने राज्यों के प्रशासन एवं आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना प्रारम्भ कर दिया।  जिससे शासकों की राजनीतिक स्थिति एवं सम्मान में कमी आई। तथा उनकी सुरक्षा के नाम पर बनी सैनिक टुकड़ियों (मेवाड़ भीलकोर, कोटा लीजियन, जोधपुर लीजियन) के रख-रख के लिए निरन्तर बढ़ती माँगों ने उनके व्यय में वृद्धि की। जिससे राज्यों की वित्त स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोटा राज्य को अंग-भंग करके नए राज्य झालावाड़ (1838 ई.) की स्थापना कर दी। ‌अंग्रेजी आर्थिक नीतियों, नमक एवं अफीम पर एकाधिकार, रेलवे का विस्तार, भू-बंदोबस्त एवं अंग्रेजी माल के प्रसार ने ग्रामीण किसानों, दस्तकार…