इंद्र का पर्यायवाची, indr ka paryayvachi
पर्यायवाची, paryayvachi,
paryayvachi pdf,पर्यायवाची pdf, paryayvachi shabd,हिन्दी व्याकरण
hindi grammar
hindi
Studyquake
इंद्र के पर्यायवाची शब्द - हिन्दी व्याकरण इंद्र के पर्यायवाची शब्द इंद्र का अर्थ एक देवता जो स्वर्ग तथा देवताओं के अधिपति माने जाते हैं। इंद्र के पर्यायवाची देवेन्द्र देवराज देवेश सुरपति सुरेश वासव बृत्रहा/वृत्रहा शचीपति पुरंदर सहस्राक्ष शक्र शतऋतु शतक्रतु अलकेश जीमूतवाहन मधोन जंभारी मघवा शचीपति - शची के पति के होने के कारण शचीपति कह लाये। देवराज - देवताओं के राजा होने के कारण देवराज कह लाये।
देवेश - देवों के ईश(राजा) होने के कारण देवेश कह लाये। देवेन्द्र - देवताओं के इंद्र होने के कारण देवेंद्र कह लाये। सुरेश - सुर( देवता) के ईश होने के कारण सुरेश कह लाये। सुरपति - सुर( देवता) के पति होने के कारण सुरपति कह लाये। पुरंदर - पुर(नगर/घर) को तोड़ने के कारण पुरंदर कह लाये। उदहारण - जिन्होंने शत्रु का नगर तोड़ा था । अलकेश - अलका नगरी के ईश (राजा) होने के कारण अलकेश कह लाये। जंभारी - जंभ नाम के राक्षस के आरी( शत्रु) होने के कारण जंभारी कह लाये। जीमूतवाहन - जीमूत का अर्थ बादल या मेघ होता है अतः जिसका वाहन बादल हो जीमूतवाहन कहलाए । इसीलिए इन्द्र को वर्षा का देवता कहा है।