राजस्थान के इतिहास के स्रोत (sources of rajasthan history): rajasthan ka itihas pdf
राजस्थान के इतिहास के स्रोत (sources of rajasthan history): rajasthan ka itihas pdf,history of rajasthan,
a history of rajasthan,
rajasthan ki history
Studyquake
राजस्थान के इतिहास के स्रोत (sources of rajasthan history): rajasthan ka itihas pdf राजस्थान के इतिहास के स्रोत (Source of history of rajasthan) Contents [ hide ] राजस्थान के इतिहास के मुख्य स्रोत
राजस्थान के इतिहास की जानकारी के मुख्य स्रोत पुरातात्विक सामग्री, ऐतिहासिक ग्रंथ, प्रशस्तियाँ, यात्रियों के वर्णन एवं पुरालेख आदि है। उत्खनन में प्राप्त सामग्री, शिलालेख, दानपात्र, ताम्रपत्र, स्मारक, भित्तिचित्र, मूर्तियों आदि को पुरातात्विक सामग्री में शामिल किया जाता है।
राजस्थान के इतिहास की जानकारी के लिए सर्वाधिक उपयोगी साधन शिलालेख एवं दानपत्र है। पुरातात्विक सामग्री
खोजों एवं उत्खनन से मिलने वाली ऐतिहासिक सामग्री यथा- भग्नावशेष, खनन से प्राप्त सामग्री, सिक्के, गुहालेख, शिलालेख एवं ताम्र लेख आदि पुराततात्विक सामग्री में शामिल किये जाते हैं। पुरातात्विक स्रोतों के उत्खनन, सर्वेक्षण, संग्रहण, अध्ययन एवं प्रकाशन आदि का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) करता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना अलेक्जेन्डर कनिंघम के नेतृत्व में 1861 ई. में की गई थी । राजस्थान में पुरातात्विक सर्वेक्षण कार्य सर्वप्रथम 1871 ई. में प्रारंभ करने का श्रेय ए.सी.एल. कार्लाइल को ज…